चांपा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ सदस्य, पचरी पारा निवासी पूर्व एल्डरमैन डॉ. लखनलाल देवांगन का शुक्रवार 13 नवंबर की सुबह रायपुर के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे उनके निधन की खबर मिलते ही चांपा नगर सहित देवांगन समाज में शोक की लहर फैल गई। स्वर्गीय डॉ. देवांगन सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। वे नगर के पूर्व कांग्रेस पार्षद घनश्याम देवांगन के ज्येष्ठ भ्राता थे। उनके निधन से परिवार, समाज और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है। वे अपने पीछे दो पुत्रों एवं तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही दोपहर 12:30 बजे हसदेव बैरियर के पास पी.आई.एल. बाईपास मार्ग स्थित सार्वजनिक मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, सजातीय बंधु, मित्रगण तथा नगर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।



