Latest Posts

स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

जांजगीर चांम्पा। जिले के पामगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर देखने को मिला है। पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास दो स्कूटियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला सोनमती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला सोनमती किसी काम से शिवरीनारायण जा रही थीं। इसी दौरान जब वह पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रही एक स्कूटी ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतका सोनमती पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिल्ली की रहने वाली थीं।

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत सिल्ली निवासी 50 वर्षीय सोनमती अपने पुत्र के साथ बाइक से शिवरीनारायण की ओर जा रही थी| इसी दौरान वे सुबह करीब 10:30 बजे सिंचाई कॉलोनी पामगढ़ पहुचे थे की सामने आ रही एक अन्य स्कूटी सवार ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी| जिससे दोनों माँ-बेटे मौके पर गिर पड़े| गिरने से महिला को गंभीर चोट आई| घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया | घटना में घायल महिला को तत्काल पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने उसे परिक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| घटना के बाद दूसरा बाइक सवार वाहन लेकर फरार हो गया है| फ़िलहाल पुलिस घटना की जाँच शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest Posts

Don't Miss