चांपा। नगर के हनुमान धारा जाने वाले रोड पर सद्दू चौक में चार युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी जिससे घायल युवक अपनी जान बचाकर चांपा थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया गया घटना को लेकर चांपा पुलिस जांच में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार रमन कंसारी गुरूवार 22 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे कॉलेज रोड स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवा कर वापस अपने घर जा रहा था जहां बीच रास्ते में मान्य भवन के समीप सद्दू चौक में चार युवक संगम यादव, सोमेश यादव, मिनी यादव एवं परमेश्वर रजक ने मिलकर अपने भाई को पैसे नहीं देने की बात पर बेल्ट से मारा। वही परमेश्वर रजक ने रोड के पास रखे पत्थर से जान से मारने की नीयत से पत्थर से रमन कंसारी के ऊपर हमला कर दिया। रमन कंसारी अपने आप को बचाते हुए अपने दोस्त के पास पहुंचा अपने परिवार वालों को जानकारी दी। घटना की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद कराया गया। तत्काल पुलिस एक्शन में आते हुए आरोपियों की पताशाजी में जुट गई हैं। आरोपियों द्वारा बेल्ट और पत्थर से मारने से पीड़ित के हाथ पर पीठ सहित अन्य जगहों पर चोटें आई है जिसका उपचार जारी है। बहरहाल घटना को लेकर चांपा पुलिस जांच में जुट गई है।



