Latest Posts

सतनाम मंदिर पचरी धाम से प्राचीन कलश सहित सामग्री चोरी

जांजगीर-चांपा। सतनाम मंदिर पचरी धाम से प्राचीन कलश सहित अन्य सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी अकलतरा को आवेदन सौंपकर जांच, चोरी गई सामग्री की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में वर्ष 1945 से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। 17 अक्टूबर 2026 को करीब पांच किलोग्राम वजनी प्राचीन काशा धातु का कलश चोरी होने की जानकारी सामने आई। आवेदन में सिंटेक्स टंकी, एलईडी बल्ब, रेलिंग, लाउडस्पीकर यूनिट और बिजली तार सहित अन्य सामग्री के नुकसान का भी उल्लेख किया गया है।ग्रामीणों ने चोरी गई सामग्री की कुल कीमत करीब 46,800 रुपये बताई है। उन्होंने मंदिर परिसर में पूर्व में हुई कथित तोड़फोड़ एवं नुकसान की घटनाओं की जांच कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की है।ग्रामीणों का कहना है कि सतनाम मंदिर पचरी धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक स्थल से प्राचीन कलश सहित सामग्री चोरी होना चिंताजनक है। फिलहाल ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Latest Posts

Don't Miss