जांजगीर-चांपा। तेज रफ्तार बोलेरो ने आटो को ठोकर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना िसटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलीपोटा की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोड़सरा निवासी चंद्रशेखर पिता रामनारायण धीवर समेत अन्य लोग आटो में सवार होकर चांपा की ओर जा रहे थे। वे अभी कुलीपोटा के पास ही पहुंचे थे। इस बीच शुक्रवार 16 अक्टूबर की रात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने आटो सवार लोगों को ठोकर मार दी। घटना में चंद्रशेखर धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बीच लोगों की भीड़ इकट्टा होने के बाद जांजगीर चांपा मुख्य मार्ग पर आवागमन बािधत भी हुआ। जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी भी हुई।



