Latest Posts

नैला की महारानी के दरबार में पहुंचीं कौशिल्या साय

जांजगीर-चांपा l नवरात्र की पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशिल्या साय जांजगीर पहुंचीं। उन्होंने नैला स्थित मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर मातारानी के दर्शन-पूजन किए और आरती में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति  के प्रमुख एवं सेवादार राजेश पालीवाल और सौमित्र सतीश शर्मा ने कौशिल्या साय को चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी, इंजीनियर रवि पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि कौशल्या साय जी गत वर्ष भी माता के दर्शन के लिए यहां पहुंची थी l

Latest Posts

Don't Miss