Latest Posts

उप सरपंच की चली गई कुर्सी, पक्ष में चार और विपक्ष में 16 मत पड़े

जांजगीर-चांपा । जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में 16 अक्टूबर शुक्रवार को उपसरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव में  उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप की कुर्सी चली गई। ग्राम पंचायत बिर्रा में उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप के कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए बहुसंख्यक पंच ने मोर्चो खोला और अविश्वास प्रस्ताव के लिए माननीय चाम्पा एसडीएम को लिखित में ज्ञापन सौंपा गया था।  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा ( एसडीएम) ने उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप को 13 अक्टूबर को अपने जवाब प्रस्तुत करने और उपस्थित होने के लिए ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद जवाब संतोषजनक  नहीं पाए जाने पर माननीय चाम्पा एसडीएम ने 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान करने के लिए पत्र जारी किया गया।  जिसके परिपालन में बम्हनीडीह राजस्व तहसीलदार प्रशांत पटेल ,करारोपण अधिकारी उल्लास पटेल ,पंचायत निरीक्षक श्याम कुमार सिदार , पुलिस थाना बिर्रा के प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव , सहायक उपनिरीक्षक तीजराम जागड़े, ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव रोहित पटेल ,सरपंच श्रीमती पीलीबाई साहू, पुलिस की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही दोपहर 12बजे शुरू किया गया और मतदान शुरू  करने की कार्यवाही हुआ। जिसमें उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप को 4 मत एवं 1 मत निरस्त और उपसरपंच के विरूद्ध 16 मत पड़ा। इस तरह से उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप की कुर्सी चली गई।क्या कहता है नियम पंचायती राज विशेषज्ञ के अनुसार किसी भी सरपंच या उपसरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव एक बार गिर गया तो कानूनन आगामी दो वर्ष तक अपनी उपसरपंच अपनी कुर्सी में नहीं बैठ सकता है। ग्राम पंचायत बिर्रा में उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप  ज्यादा दिन तक अपनी कुर्सी नहीं बचा पाया है अंततः अपनी कुर्सी भी चली गई। तथा बहुसंख्यक पंच ने पंचायत भवन के बाहर भारी जश्न का माहौल देखने को मिला और पंच समर्थक ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस संबंध में बम्हनीडीह तहसीलदार प्रशांत पटेल का कहना है कि बिर्रा में उप सरपंच के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

Latest Posts

Don't Miss