चांपा शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चांपा। शहर कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा नगर की विभिन्न गंभीर समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, चांपा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से रामबांधा तालाब की साफ-सफाई, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुधारने, नालियों की नियमित सफाई, सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण सहित नगर की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना प्रशासन एवं नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रामबांधा तालाब में गंदगी और जलकुंभी की समस्या तथा नगर में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए चिंताजनक है। प्रशासन को जनहित में इन समस्याओं का तत्काल निराकरण करना चाहिए। जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर सड़कें, नियमित नाली सफाई और पर्याप्त प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। लंबे समय से लंबित समस्याओं की अनदेखी उचित नही है। संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी लगातार नगरवासियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाती रही है। रामबांधा तालाब की नियमित सफाई, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, वार्ड क्रमांक 01 से 27 तक नालियों की साफ-सफाई तथा सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग जनहित से जुड़ी हुई है। इन समस्याओं का समाधान होने तक कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी। नेता प्रतिपक्ष हरीश पाण्डेय ने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों एवं गलियों की बदहाल स्थिति, अंधेरी सड़कें और साफ-सफाई की अव्यवस्था आम नागरिकों को परेशान कर रही हैं। भारी वाहनों के नगर के भीतर आवागमन से संबंधित समस्या पर भी गंभीरता से विचार कर उचित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। प्रशासन को केवल आश्वासन देने के बजाय धरातल पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।ज्ञापन में बैरियर चौक से घटोली चौक तक सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण, नगर के प्रमुख मार्गों से लेकर गलियों तक सड़कों की मरम्मत तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं के संबंध में पूर्व में भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में उचित कार्रवाई नही होने पर क्षेत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में जन आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नागेन्द्र गुप्ता, सेवक देवांगन, तमेंद्र देवांगन, अनिल रात्रे, पवन आर्य जिब्बु, दुर्गा कुर्रे, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, गिरधर देवांगन, पवन साहू, राज अग्रवाल, शांति सोनी, समिष्ठा कंसारी, लता श्रीवास, अनीता प्रकाश, स्वाति बंसियार, श्याम बाई, भालचंद तिवारी, समद बेग, हरदयाल कंवर, डुग्गू प्रधान, रंजन केवंत, पुनीराम देवांगन, राकेश जोशी,राजू शर्मा, भागीरथी दुबे, शैलेश शर्मा, बलबीर सिंह, एकांश तिवारी, हाशिम खान, एम डी अंसारी, गजेंद्र देवांगन, संतोष चंद, गोविंद देवांगन, रमेश, ओम देवांगन, हरीश श्रीवास, साहिल सौदागर, संजय साधवानी, इकबाल अंसारी, विष्णु गाड़ा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहें।



