जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और झूमाझटकी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 13 सितंबर की रात की है। पुलिस के मुताबिक मरीज के उपचार को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने डॉक्टर के शासकीय कार्य में बाधा डाली थी। करीब तीन सप्ताह की विवेचना के बाद पुलिस ने 6 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच के बाद चिकित्सा संस्थान अधिनियम की धारा जोड़ी
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉक्टर और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए। साथ ही संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी गिरानी धुर्वे पिता करणसिंह धुर्वे (40) के खिलाफ छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधिनियम, 2010 की धारा भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई एसपी जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा और पुलिस टीम की भूमिका रही।