Latest Posts

Raipur Police Ki Karvai : शहर के 09 प्रमुख संवेदनशील चौराहों पर चला विशेष रात्रि चेकिंग अभियान, 80 वाहन चालकों पर कार्यवाही जिसमे 48 चालक शराब के नशे में मिले

Raipur Police Ki Karvai :  यातायात पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कड़ा प्रहार

Raipur Police Ki Karvai :  कार्यवाही में शामिल वाहन – 36 दोपहिया, 34 कार, 08 ट्रक/टैंकर, 01 बस एवं 01 पिकअप।

Raipur Police Ki Karvai : रायपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से डीसीपी ट्रैफिक व प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 04 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात रायपुर के 09 प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर विशेष जांच प्वाइंट लगाए गए।


जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइज़र टेस्ट में 48 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध वैधानिक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अतिरिक्त, मोटरयान अधिनियम (MV Act) के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 अन्य वाहन चालकों पर भी चालानी कार्यवाही की गई। इस प्रकार एक ही रात में कुल 80 वाहन चालकों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।

Raipur Police Ki Karvai :  कार्यवाही किए गए वाहनों का विवरण
दोपहिया वाहन: 36
⁠चारपहिया कार: 34
⁠ भारी वाहन (ट्रक/टैंकर): 08
⁠ बस: 01
⁠पिकअप (टाटा एस): 01

Raipur Police Ki Karvai : 4,039 मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही कर चुकी

यातायात पुलिस के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं चालक और सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष नागरिकों की जान के लिए गंभीर खतरा है। नशे की हालत में निर्णय लेने की क्षमता और रिफ्लेक्स धीमे हो जाते हैं, जिससे जानलेवा सड़क हादसों का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। वर्ष 2026 में रायपुर पुलिस अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 4,039 मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही कर चुकी है।

Raipur Police Ki Karvai : यातायात पुलिस की अपील:
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनें। शराब का सेवन करने की स्थिति में वाहन न चलाएं इस दौरान कैब, ऑटो अथवा किसी अन्य सुरक्षित विकल्प का चयन करें। यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर का यह अभियान शहर में आगे भी निरंतर जारी रहेगा। “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा: शराब पीकर वाहन न चलाएं, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।”

Latest Posts

Don't Miss