Latest Posts

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़: छत्तीसगढ़ से चोरी फोन बांग्लादेश पहुंचे, जांच में जुटी पुलिस

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से चोरी 132 मोबाइल बांग्लादेश में बेचे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चार आरोपित फरार हैं। गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष मोबाइल बेचने की बात स्वीकार की है। मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस अधिकारी उच्च स्तर पर संपर्क कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को पंकज पारिक की दुकान का ताला तोड़कर 132 मोबाइल चोरी किए गए थे। मामले में पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज जिले के निवासी तौसिफ रजा को पकड़ा। उसने अपने साथी सेंटू शेख साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों ने मोबाइल 17 लाख रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। एएसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि आरोपितों ने चोरी के मोबाइल बंगाल के मालदा जिले के निवासी इकबाल हुसैन उर्फ राणा, अब्दुलबारी और अब्दुल अजीज को बेचे थे। तीनों को भी गिरफ्तार किया गया है।बंगाल से पकड़े गए आरोपितों ने मोबाइल को बांग्लादेश तक पहुंचाया। बांग्लादेश तक आरोपितों के संपर्क कैसे बने, इसकी जांच की जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss