Latest Posts

ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया ‘सावन उत्सव 

जांजगीर-चांपा (संवाद साधना)। ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच द्वारा सावन के पावन महीने के उपलक्ष्य में भव्य ‘सावन उत्सव’ का आयोजन मंच की वरिष्ठ सदस्या जयश्री शर्मा के निवास स्थान में किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक गीतों, नृत्यों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए सावन के महीने का स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव के दौरान सभी महिलाएं सावन के रंग यानी हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा (साड़ी और श्रृंगार) में नजर आईं। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव एवं भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद नीरा शर्मा द्वारा कावरिया ले चल बाबाधाम गीत गाया गया। साथ ही गीता मिश्रा,निशा मिश्रा और आशा दुबे ने सावन के सुमधुर गीत गाए और झूला झूलने की रस्म निभाई गयी। मंच की सदस्यों विद्योत्तमा गौरहा एवं श्रद्धा शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गए सामूहिक नृत्य ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सावन क्वीन बनी अनिता मिश्रा, मैचिंग क्वीन का खिताब नीरा शर्मा को मिला तो ब्यूटी विथ ब्रेन नीलू शर्मा चुनी गई । डांस प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर मुख्य आकर्षण रहे। सभी विजेताओं को कार्यक्रम की संयोजक जयश्री शर्मा द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,साथ ही सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप सुहाग पिटारी का वितरण किया गया । मंच की वरिष्ठ सदस्य द्वय वीना शर्मा एवं नीलू पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृति और परंपराएं जीवंत रहती हैं, बल्कि समाज की महिलाओं में आपसी मेलजोल, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम का संचालन जूही गौरहा ने किया और अंत में आभार व्यक्त पूर्णिमा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वीना शर्मा,नीरा शर्मा,जयश्री शर्मा,नीलू पाण्डेय, जयंती दुबे,गीता मिश्रा, अलका शर्मा,आशा दुबे,निशा मिश्रा, अनिता मिश्रा,नीलू शर्मा,प्रियंवदा पाण्डेय, किरण शुक्ला, पूर्णिमा शर्मा,शालिनी शर्मा,विद्योत्तमा गौरहा,प्राची पाण्डेय,जूही गौरहा,प्रेरणा शर्मा,श्रद्धा शर्मा एवं अवव्यान शर्मा उपस्थित थे ।

Latest Posts

Don't Miss