लायंस क्लब ने आयोजित किया पौधरोपण कार्यक्रम

चांपा (संवाद साधना)। लायंस क्लब चांपा द्वारा छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहार हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर कृष्णा वर्ल्ड आवासीय कालोनी दर्राभाठा जांजगीर चांपा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी सदस्यों द्वारा कॉलोनी परिसर में सुरक्षित आहाता के अंदर वृहद मात्रा में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के रीजन प्रेरणा 10 के रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल, लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट 3233सी के जोन प्रेरणा 27 के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एम जे एफ लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल, लायन बजरंग लाल अग्रवाल, लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन बैजनाथ देवांगन, चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन, लायन डॉ विश्वनाथ बिरथरे, लायन डॉ जी पी दुबे, वाइस चेयरमैन लायन डॉ के पी राठौर, स्कूल सचिव लायन सुरेश अग्रवाल, लायन उत्तम देवांगन, कृष्णा वर्ल्ड आवासीय कालोनी के ऑनर संजय अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह उपस्थित थे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार प्रदर्शन लायन सुरेश अग्रवाल द्वारा किया गया।