Wednesday, February 11, 2026

Latest Posts

CG Chollywood News: मोर छैया भुइयां 3 का एक बार फिर डंका बजा

 CG Chollywood News: रायपुर, मोर छैया भुइयां 3 का एक बार फिर डंका बजा है। इस फिल्म ने सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा रंगझांझर छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड नाइट का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी सिनेमा और कलाकारों को सम्मानित करना है। इस भव्य समारोह में कैबिनेट मंत्री टंकाराम वर्मा, भाजपा विधायक राकेश सेन, कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा, छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन तथा रिसाली नगर निगम की महापौर सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

CG Chollywood News:सैकड़ों कलाकार शामिल हुए

अवॉर्ड नाइट में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई सुप्रसिद्ध चेहरे सतीश जैन, मनोज वर्मा, रॉकी दासवानी, मोहन सुंदरानी, अनुपम वर्मा, इशिका यादव, पुष्पेंद्र सिंह, उपासना वैष्णव, उवर्शी साहू, अशोक तिवारी, उत्तम तिवारी सहित फिल्मों और एल्बम जगत के सैकड़ों कलाकार शामिल हुए। फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक एल्बम श्रेणी में भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

CG Chollywood News:बेस्ट फिल्म अवार्ड मिला

समारोह में सर्वाधिक पुरस्कार सतीश जैन निर्देशित फिल्म मोर छैया भुइयां 3 को प्राप्त हुए। फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, वहीं सतीश जैन को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। इसी फिल्म के लिए इशिका यादव को बेस्ट एक्ट्रेस और दीपक साहू को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुष्पेंद्र सिंह और वीणा सेंद्रे को बेस्ट विलेन के खिताब से नवाजा गया अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने आगे बताया कि पिछले आने वाले समय में इसे छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भी आयोजित करने की योजना है। इस अवसर पर जल्द रिलीज होने वाली कई नई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

Latest Posts

Don't Miss