Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

 National Road Safety Month:, पांच गुड सेमेरिटन को किया गया सम्मानित

 हेलमेट किस प्रकार जीवन रक्षक सिद्ध होता है,  सुप्रीम कोर्ट आन रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ने कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को किया जागरू

 हेलमेट किस प्रकार जीवन रक्षक सिद्ध होता है, संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग ने सड़क सुरक्षा पर दिलाई शपथ

 National Road Safety Month:, रायपुर, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार, में  सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान एवं खुली परिचर्चा का आयोजन किया गया। आयोजन ट्रैफिक पुलिस रायपुर द्वारा कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा कमेटी, नई दिल्ली रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती फरिहा आलम सिद्दीकी संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग, श्री डी. रविशंकर, अपर आयुक्त परिवहन , एम. आर. अहीरे उप पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं अध्यक्ष अंतरविभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ की  उपस्थिति रही।

National Road Safety Month:,हेलमेट किस प्रकार जीवन रक्षक सिद्ध होता है,

अपने प्रेरणादायक संबोधन में न्यायमूर्ति सप्रे ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ दैवीय नहीं बल्कि मानवीय लापरवाही का परिणाम हैं और इन्हें रोका जा सकता है। उन्होंने विभिन्न वीडियो क्लिप के माध्यम से बताया कि हेलमेट किस प्रकार जीवन रक्षक सिद्ध होता है, वहीं तेज गति, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना एवं सिग्नल तोड़ने से होने वाली घातक दुर्घटनाओं के उदाहरण भी प्रस्तुत किए।

National Road Safety Month:,   छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में देश में 12वें स्थान पर है

उन्होंने वियतनाम एवं थाईलैंड के उदाहरण देते हुए बताया कि वहां यातायात नियमों के सख्त पालन एवं हेलमेट के अनिवार्य उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। न्यायमूर्ति सप्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में देश में 12वें स्थान पर है, जबकि रायपुर में बीते वर्ष 2025 में 618 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई हैं, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत मामलों में दो पहिया चालकों की मृत्यु हुई है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि हेलमेट ट्रैफिक पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहनें।

National Road Safety Month:,  इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले पाँच गुड सेमेरिटन  नगीना रात्रे,  महेश पोद्दार,  जगमोहन साहू,  प्रफुल्ल साहू एवं गागेंद्र सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनके मानवीय एवं समाजोपयोगी कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती फरिहा आलम सिद्दीकी, संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग की ओर से श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं अध्यक्ष अंतर विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने अध्यक्ष महोदय एवं समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और माननीय न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने कृषि महाविद्यालय के छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से कॉलेज में प्रवेश के पूर्व दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने अपील की।

National Road Safety Month:,  ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में श्री आशीष देवांगन आरटीओ रायपुर, सतीश कुमार ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर,  प्रतीक शुक्ला एआरटीओ रायपुर, ट्रैफिक पुलिस के जवान , कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss