New Year 2026: नए साल के जश्न के बीच सुरक्षा का संकल्प
New Year 2026: लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने का दिया संदेश
New Year 2026: रायपुर, नए साल 2026 का स्वागत शहर में उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ किया गया। आतिशबाजी, शुभकामनाओं और उल्लास के बीच एक सकारात्मक पहल भी देखने को मिली, जब नए साल की शुरुआत साइबर जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा के संदेश के साथ की गई। इसी कड़ी में अनुपम गार्डन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के सरल और जरूरी उपाय बताए गए।
New Year 2026: नए साल के नाम पर बढ़ रही ऑनलाइन ठगी
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक संतोष कुमार साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नए साल, त्योहारों और विशेष मौकों पर साइबर अपराधी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि नए साल का लिंक, ऑनलाइन इनाम जीतने या लॉटरी लगने जैसे मैसेज और कॉल के जरिए लोगों को लालच दिया जाता है। कई बार ठग खुद को बैंक अधिकारी या किसी नामी संस्था का प्रतिनिधि बताकर फोन करते हैं और लोगों से ओटीपी या पासवर्ड पूछते हैं।
New Year 2026: ओटीपी और पासवर्ड साझा करना सबसे बड़ी गलती
प्रोफेसर राकेश साहू ने सरल शब्दों में समझाया कि ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा करना बहुत खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक या कोई भी सरकारी संस्था कभी फोन पर इस तरह की जानकारी नहीं मांगती। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे तुरंत नजरअंदाज करना चाहिए।
New Year 2026: जागरूक बनें, दूसरों को भी करें सचेत
कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि वे खुद सतर्क रहें और अपने परिवार, दोस्तों व आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी के तरीकों के बारे में जानकारी दें। ताकि कोई भी व्यक्ति लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाए।
New Year 2026: डिजिटल सुरक्षा को बताया समय की जरूरत
इस मौके पर प्रोफेसर प्रीति सतपथी ने कहा कि आज हर उम्र के लोग मोबाइल और इंटरनेट से जुड़े हैं, ऐसे में साइबर जागरूकता बेहद जरूरी है। युवाओं से तकनीक का सही और सुरक्षित उपयोग करने की अपील की।
साइबर ठगी का मानसिक तनाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालता है।
बीएसएनएल अधिकारी सरोज ने नेटवर्क और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग पर प्रकाश डाला। लेखापाल कविता देवांगन ने वित्तीय सतर्कता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्या, अविनाश, शीतल, ख्वाहिश परसवानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नए साल की शुरुआत यदि जागरूकता और सुरक्षा के संदेश से हो, तो समाज अधिक मजबूत और सुरक्षित बन सकता है।



