Road Safety Month 2026: हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालक ने हेलमेट रैली को दिखाया हरी झंडी
Road Safety Month 2026: रायपुर, सडक़ सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ हो गया है। प्रथम कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के सामने गुरुवार सुबह 10.30 बजे हेलमेट रैली निकाली गई। हेलमेट रैली को एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, राहुल देव शर्मा, समनि पीएचक्यू संजय शर्माू, यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह व सतीश ठाकुर की उपस्थिति में 150 से अधिक हेलमेटधारी यातायात पुलिस स्टाफ, थाना पुलिस स्टाफ एवं एनजीओ के वाहनों में यातायात नियमों की तख्ती लगाकर रैली निकाली गई। इस रैली को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों के हाथों हरि झंडी दिखाई गई। हेलमेट रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना से सुनीता चंसोरिया, एनजीओ प्रांजल सेवा समिति से रेखा शर्मा, सुरक्षित भव: फाउंडेशन से संदीप धुप्पड़ व टीम शामिल हुए।

Road Safety Month 2026: इस मार्ग से रवाना हुई हेलमेट रैली
हेलमेट जागरूकता रैली को शहर के कलेक्ट्रेट चौक से रवाना कर शास्त्री चौक, मरहीमाता चौक, फाफाडीह चौक, स्टेशन चौक, तेलघानीनाका चौक, आमापारा तिराहा, आश्रम तिराहा, लाखेनगर चौक, पुरानी बस्ती थाना समाप्त किया गया। स्वयं एसएसपी व पुलिस के सभी अधिकारी हेलमेट रैली में हेलमेट लगाकर दोपहिया चलाते हुए दोपहिया चालकों को यह संदेश दिया कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए अत्यंक उपयोगी है।
Road Safety Month 2026:सिर में चोट लगने के कारण अधितर हो रही मौंते
सडक़ हादसों में अधिकांश मौते सिर में चोट लगने के कारण होती है। हेलमेट धारण कर दुर्घटना में मौतों की संख्या को कम किया जा सकता है। हेलमेट धारण करने से धुप, ठंड एवं बरसात से भी सिर को सुरक्षा मिलती है। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें, याद रखें घर में आपकी कोई प्रतीक्षा कर रहा है। आप अपने परिवारजनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी सुरक्षा के महत्व को समझें। रैली के माध्यम से हेलमेट का प्रचार-प्रसार कर हेलमेट धारण करने अपील किया गया ।
Road Safety Month 2026: 1 माह तक ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों का करेगी प्रचार-प्रसार
यातायात पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा माह शुभारंभ के दूसरे कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रचार प्रसार के लिए ई-रिक्शा एवं 3 मालवाहक वाहनों को यातायात रथ बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने सर्किट हाउस में हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया। ये यातायात जागरूकता रथ 01 माह तक ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गांवों में पहुंचकर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा नागरिकों को पपंलेट वितरण किया जाएगा।



