Latest Posts

Raipur Police meeting: पुलिस की बैठक: लंबित अपराध, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों के साथ शिकायतों का करें जल्द निराकरण: आईजी

Raipur Police meeting: आईजी व एसएसपी ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक

Raipur Police meeting: रायपुर, रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में आईजी ने वर्षान्त के मद्देनजर लंबित अपराध, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के साथ ही लंबे समय से लंबित शिकायत पत्रों का भी जल्द से जल्द निराकरण करने कहा गया। नशा पर फोकस करते हुए किसी भी स्थिति में किसी प्रकार का कोई भी नशा बिक्री नहीं होने तथा नशे से जुड़े आरोपियों की पतासाजी कर तह तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Raipur Police meeting: उभरते बदमाशों की नियमित चेकिंग करें

यातायात व्यवस्था को सुगम व सुदृढ़ बनाते हुए और भी व्यवस्थित करने, जेल से रिहा होने वाले बदमाशों एवं अपराधियों के पूर्व रिकार्ड देखकर कार्रवाई करने, उभरते बदमाशों की नियमित चेकिंग करने के साथ ही समय- समय पर थाना में हाजिर कर कड़ी समझाईश देने के निर्देश दिए गए। वर्तमान समय में कृषकों द्वारा धान बिक्री कर रकम को बैंक से निकालकर ले जाने के दौरान आरोपियों द्वारा कृषकों को अपना निशाना बनाकर उनके साथ लूट, चोरी एवं उठाईगिरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। कृषकों के साथ किसी प्रकार की अपराधिक घटना घटित न हो इस हेतु प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

Raipur Police meeting:वैधानिक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

प्रभावी विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने के साथ ही आगामी नव वर्ष के मद्देनजर क्लब, बार एवं अन्य संस्थानों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान अनैतिक कार्य को रोकने व समय सीमा का विशेष ध्यान रखने तथा उपद्रवी एवं शरारती तत्वों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हंै।
वीआईपी/कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से वीआईपी/कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने के भी निर्देश दिए गए।

Latest Posts

Don't Miss