Latest Posts

Nava Raipur News: नवा रायपुर में बनेगी 46.49 करोड़ की अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड परीक्षण प्रयोगशाला

Nava Raipur News: विस्तार: 30 हजार वर्गफुट में तैयार होगा नया एफडीए भवन, 1.5 एकड़ भूमि आवंटित

Nava Raipur News: रासायनिक परीक्षण क्षमता 800 से बढक़र 8000 नमूने प्रतिवर्ष

Nava Raipur News: नई प्रयोगशाला से खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रणाली होगी अधिक वैज्ञानिक और पारदर्शी

Nava Raipur News: रायपुर, नवा रायपुर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला सह एफडीए भवन के निर्माण को राज्य सरकार ने 46 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्य बजट 2025-26 में की गई घोषणा के पूर्ण होते ही प्रदेश में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस परियोजना के लिए 1.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है।

 

Nava Raipur News: परीक्षण क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी

वर्तमान में रायपुर स्थित प्रयोगशाला लगभग 5 हजार वर्गफुट क्षेत्र में संचालित है, जबकि प्रस्तावित नई प्रयोगशाला 30 हजार वर्गफुट निर्मित क्षेत्र में भूतल, प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल तक विकसित की जाएगी। यह प्रयोगशाला अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी, जिससे परीक्षण क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

Nava Raipur News: 500 नमूनों की जांच पहली बार संभव

नई सुविधा के शुरू होने से रासायनिक परीक्षण क्षमता 500800 नमूनों से बढक़र 70008000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएगी। माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण क्षमता 2000 नमूने प्रतिवर्ष होगी। मेडिकल डिवाइसेस जैसे दस्ताने, कैथेटर आदि के 500 नमूनों का परीक्षण भी पहली बार संभव होगा। इसके अलावा फार्मास्यूटिकल नमूनों की जांच क्षमता 50 से बढक़र 1000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह प्रयोगशाला राज्य की खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रणाली को नई गति और मजबूती प्रदान करेगी।

 

Latest Posts

Don't Miss