Latest Posts

Raipur accident: आठवीं मंजिल के मेंटेनेंस-रूम में टकराई लिफ्ट

Raipur accident: हादसे के वक्त लिफ्ट में कोई भी सवार नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई

Raipur accident:रायपुर, राजधानी रायपुर के एक सोसाइटी में लिफ्ट की वजह से हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लिफ्ट में चढऩे आए मां बेटी भयभित हो गए थे। यह हादसा डीडी नगर स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-2 अपार्टमेंट में हुआ है। मां-बेटी ने ग्राउंड फ्लोर से ऊपर घर जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया, लेकिन लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। अचानक लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से तेजी से ऊपर जाते हुए बेकाबू हो गई। फिर सीधे आठवीं मंजिल के मेंटेनेंस रूम की सीलिंग से जा टकराया। हादसे के वक्त लिफ्ट में कोई भी सवार नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।


सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, घटना 24 नवंबर की रात 11 बजे की हैं। मां-बेटी किसी कार्यक्रम से वापस लौट कर ग्राउंड फ्लोर में लिफ्ट का बटन दबाया। कुछ सेकेंड बाद लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर आई। वे दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी लिफ्ट तेज रफ्तार में ऊपर जाती है और अचानक फ्री-फॉल जैसी स्थिति में सीलिंग से टकरा जाती है। लिफ्ट का आठवीं मंजिल के मेंटेनेंस रूम के सीलिंग में टकराते ही एक जोरदार आवाज आती है। वीडियो में दिख रहा है इस आवाज को सुनकर मां बेटी घबरा जाते हैं और पीछे हट जाते हैं।

Raipur accident: पहले भी हो चुके है हादसे

इस घटना के दौरान लिफ्ट में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे कोई भी घायल नहीं हुआ है। अगर लिफ्ट में कोई सवार होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने लिफ्ट मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी चंद्रशेखर प्रसाद का कहना है कि बिल्डिंग में लिफ्ट की नियमित जांच और सर्विसिंग नहीं की जाती। ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, जिसमें एक दो लोग घायल हुए थे।

Raipur accident: जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस को अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद डीडी नगर पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Latest Posts

Don't Miss