Cyber Shield: आरोपियों की पहचान होते ही टीम ने ओडिशा में दबिश देकर धर दबोचा
Cyber Shield: अलग-अलग 15 राज्यों के 38 पुलिस थानों/साइबर सेल में है एफआईआर दर्ज
Cyber Shield: रायपुर, ऑपरेशन शील्ड के तहत फेसबुक एड के माध्यम से स्वयं को आर्मी जवान बताकर वाहन बिक्री एवं शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभांश देने के बहाने धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा के निवासी है। पकड़े गए आरोपी में ग्राम पोड़ासिगड़ी सुंदरपाल जिला केऊझंर ओडिशा निवासी अजय हो (37), ग्राम मौजा छितरी 398, गोवर्धनपुर टोमका, जाजपुर ओडिशा निवासी चिन्मय राउत (30) शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ 15 राज्यों के 38 पुलिस थानों, साइबर सेल में एफआईआर दर्ज है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद रेंज साइबर थाना रायपुर अपराधों की विवेचना क्रम में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार के लिए टीम को ओडिशा भेजी गई थी। प्रार्थियों को कॉल करने में शामिल आरोपी अजय हो एवं धोखाधड़ी की रकम को इधर उधर करने में शामिल आरोपी चिन्मय राउत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी में प्रयुक्त बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ के अलावा असम, केरल, कर्नाटक, पंजाब, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, गुजरात, जम्मूकश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडृ, पश्चिम बंगाल में रिपोर्ट दर्ज है।
Cyber Shield: केस- 1
प्रार्थी भोलेश्वर शोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि फेसबुक में स्कॉर्पियो बिक्री का ऐड देखकर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तब अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने खुद को आर्मी का जवान बताकर कम मूल्य पर स्कॉर्पियो बिक्री करने की बात बताकर प्रार्थी से 9.5 लाख रुपए लेकर स्कॉर्पियो नहीं देकर धोखाधड़ी कर ली। रिपोर्ट पर थाना देवभोग में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में आरोपी अजय हो को गिरफ्तार किया गया है।
Cyber Shield: केस- 2
प्रार्थी विरल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ask investment manager limited के संचालनकर्ता ने (शेयर ट्रेडिंग) में अधिक लाभांश दिलाने के नाम से 40 लाख रुपए इनवेस्ट करवाकर रकम वापस नहीं कर धोखाधड़ी कर ली। रिपोर्ट पर थाना खमारडीह में अरपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में चिन्मय राउत को गिरफ्तार किया गया है।



