Latest Posts

Pensioners News: पेंशनर्स यूनियन के बुजुर्ग सदस्यों को चिकित्सकों ने किया जागरूक

Pensioners News: रायपुर, विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन द्वारा पेंशनर्स समाज कार्यालय में एकदिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राज्य के विभिन्न स्थानों से आय बुजुर्ग पेंशनर्स की भीड़ को संगठन के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के लिए उपयोगों टिप्स दिए।


सुप्रसिद्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि वॉकिंग करना कमर और घुटने के दर्द के लिए उपयोग नहीं होता। इनसे बचने के लिए योग और व्यायाम के साथ ही खानपान का ध्यान रखने आवश्यक होता है। इसी तरह यूरोलॉजिस्ट डा. योगेश बारापात्रे ने किडनी रोगों से बचने के लिए ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित रखना उपयोगी बताया।
नेत्र रोग चिकित्सक डॉ श्यामली कोहाड़े ने मोतियाबिंद से बचने के लिए नियमित रूप से आंखों की जांच कराने की बात कही। शिविर के दौरान आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर के साथ प्रोस्टेट कैंसर की (पीएसए) जांच की गई।

Pensioners News:  ये रहे उपस्थित

इस दौरान विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन के अध्यक्ष डा सतीश दीवान, मिथिलेश रिछारिया, डॉ दिनेश तिवारी, डा. फातिमा, सायरा खान और सैय्यद फारूख उपस्थित रहे। शिविर के अंत में पेंशनर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चेतन भारती ने विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन सदस्यों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Latest Posts

Don't Miss