Raipur News: बाल दिवस पर संगीत महाविद्यालय में रोचक सांप-सीढ़ी व संगीत अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
Raipur News: रायपुर, बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार कमला देवी संगीत महाविद्यालय में गायन के विद्यार्थियों के बीच एक अनोखी और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों की संगीत-रुचि और समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से “सांप-सीढ़ी संगीत क्विज़ गेम तथा संगीत अंताक्षरी जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह प्रतियोगिता डॉ. दीपक बेडेकर के निर्देशन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इन्हें पढ़ेः CHILDREN’S DAY NEWS: बच्चों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता से प्रभावित हुए
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सांप-सीढ़ी आधारित संगीत क्रॉसवर्ड पजल गेम, जब भी किसी विद्यार्थी की गोटी सांप के मुंह के पास पहुंचती, तो उसे संगीत से संबंधित प्रश्न पूछा जाता। सही उत्तर देने पर सांप उसे नहीं काटता था और वह आगे बढ़ जाता। इस अनोखे नियम के कारण खेल न केवल मनोरंजक बना बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक रोचक सीखने का माध्यम भी साबित हुआ। खेल आगे बढ़ते-बढ़ते इतना दिलचस्प हो गया कि सभी विद्यार्थी अत्यंत उत्साह से इसमें भाग लेते रहे।

Raipur News: 100 अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया—
1. प्रथम स्थान : नादिता पांडे
2. द्वितीय स्थान : निखिल सोनी
3. तृतीय स्थान : महेश
Raipur News: मनोरंजन के साथ-साथ संगीत ज्ञान को भी सार्थक रूप से संवर्धित किया
कार्यक्रम के अंत में आयोजित संगीत अंताक्षरी ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों ने बड़े जोश और उमंग के साथ इसमें भाग लिया और अपनी गायन प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। संगीत महाविद्यालय में बाल दिवस का यह नवीन और रोचक आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार बना, जिसने मनोरंजन के साथ-साथ संगीत ज्ञान को भी सार्थक रूप से संवर्धित किया।



