Latest Posts

Bhagwat Katha News: भागवत कथा श्रवण मात्र से मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती हैः भगवताचार्य सौरभ शास्त्री

Bhagwat Katha News:  रायपुर, भाठागांव विनायक सिटी स्थित क्लब हाउस में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन की कथा बताते हुए कथाव्यास भगवताचार्य श्रीधाम वृंदावन (देवगांव वाले) सौरभ शास्त्री ने बताया कि भक्तों को दर्शन देने के लिए ही भगवान बांके बिहारी सुंदर लीला कर रहे हैं। एक ओर जहां बाल लीला में अपने सखाओ के साथ माखन चुराकर सबको तृप्त करते हैं वहीं मातृत्व की परीक्षा भी लेते हुए यशोदा माता के साथ अटखेलिया नन्हें कन्हैया करते हैं। जब बात गोपियों की आती है तो महारास लीला करते हुए गोवर्धन गिरिराज जी बनकर भी वे दर्शन दिए। कालिया नाग को यमुना से भगाए और अनेक दैत्य जिसमें कंस को अंतिम में वध करके सायं काल में सुंदर भगवान द्वारिका पूरी में जाकर निवास किए और विदर्भ देश की माता रूखमणि से सुंदर विवाह किए और अपने लीला से सभी को यह संदेश दिए कि भगवान की विभिन्न लीलाओं को अपने जीवन चरित्र में आत्मसात करें। सदा सत्य के मार्ग में चले और भगवान के प्रति सच्ची निष्ठा रखें और जीवन जीते हुए सद्कार्यों में लगे रहे । इसी से हमेशा कल्याण होगा। इस बीच सुंदर झांकियों के माध्यम से गोपाल जी की बाल लीलाओं की झांकी प्रदर्शित की गई। माता रूखमणि, भगवान द्वारिकाधीश एवं भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीला की सुंदर झाकियों से उपस्थित माताओं, बहनों की तालियों ने सबका मन मोह लिया।

Bhagwat Katha News: इस बीच जैतुसाव मठ के महंत अजय तिवारी का आगमन हुआ।

उन्होंने बांके बिहारी के चरणों में कोटि कोटि नमन करते हुए भगवताचार्य से भेंट की एवं उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए भागवत कथा के आदर्शों को अपने अमूल्य जीवन में उतारने की प्रेरणा एवं महात्म को बताया।

Bhagwat Katha News: भगवताचार्य पंडित शास्त्री का शाल श्रीफल से सम्मानित

विनायक सिटी आवासीय सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने भी भगवताचार्य पंडित शास्त्री का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

आयोजक नुरत्न गायत्री शर्मा, परीक्षित नाकेश ओमिता शर्मा, आनंद अनुभूति शर्मा परिवार एवं विनायक सिटी कालोनीवासी श्रीमदभागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा हो रही है। आयोजन का समापन 16 नवंबर को होगा।

Latest Posts

Don't Miss