Latest Posts

dhaan khareedeeh धान खरीदीः किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द किया जाए: शर्मा

dhaan khareedeeh: कलेक्टर गाैरव सिंह ने कहा धान उपार्जन केंद्रों में चस्पा करें कॉल सेंटर के नंबर

dhaan khareedeeh: रायपुर,  जिले में 15 नवंबर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों को लेकर सोमवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों ताकि कृषकों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न हो। किसानों को सुगमता से धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द किया जाए।

प्रभारी सचिव श्रीमती शर्मा ने कहा कि कोचियों एवं अवैध धान विक्रय-परिवहन पर निगरानी रखे एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खरीदी में धान की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए तथा तेजी से धान का उठाव सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेकिंग धान की किस्म के अनुसार सही तरीके से की जाए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर चस्पा किए जाने के निर्देश दिए, ताकि कृषक किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल दे सकें और उसका निराकरण समयबद्ध रूप से किया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस) ने जानकारी दी कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में कुल 1,34,037 किसान पंजीकृत हैं और 1,26,921 हेक्टेयर क्षेत्र में धान का रकबा है।

dhaan khareedeeh: जिले में 139 उपार्जन केंद्र

जिले में 139 उपार्जन केंद्र है। जिला स्तरीय कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें जिला एवं ब्लॉक स्तरीय दल एवं उडऩदस्ता का गठन किया गया है। अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 5 चेक पोस्ट बनाए गए हैं तथा 43 कर्मियों की तैनाती उडऩदस्ते में की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों का चिन्हांकन कर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तहसीलदार की अध्यक्षता में गुणवत्ता जांच दल का गठन एवं बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, जिला कोऑपरेटिव बैंक सीईओ श्रीमती आपेक्षा व्यास, डीएमओ श्री जसबीर सिंह बघेल, नान डीएम श्री विनोद बुधिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss