Latest Posts

Cat News: कैट के सभी जिला इकाईयों में महिला विंग का होगा गठन

Cat News: रायपुर, कैट के सभी जिला इकाईयों में कैट महिला विंग का गठन किया जाएगा। गुरुवार को इस संबंध में कैट के प्रदेश कार्यालय में कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी की अध्यक्षयता में कैट महिला विंग के पदाधिकारियों के साथ मिटिंग हुई। मिटिंग में कैट महिला विंग द्वारा आगामी आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा की हुई।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य पारवानी ने बताया कि कैट के सभी जिला इकाईयों में कैट महिला विंग का गठन किया जायेगा। कैट महिला विंग का गठन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने व्यवसाय को प्रोत्साहित और विस्तारित कर सकें। उन्होंने बताया कि संगठन विशेष रूप से उन महिलाओं को सहयोग और दिशा प्रदान करता है, जो छोटे पैमाने पर या घर से अपना व्यवसाय चला रही हैं, ताकि वे विकास, नवाचार और स्थिरता की ओर अग्रसर हों। उन्होनें कहा कि कैट महिला विंग महिलाओं को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही महिलाओं के नवाचार, नेतृत्व और व्यवसायिक संभावनाओं को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।

Cat News: बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में कैट एवं कैट महिला विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :इनमें विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, प्रिया जोशी, शंकर बजाज, जयराम कुकरेजा, प्रकाश माखीजा एवं सोपान अग्रवाल।

Latest Posts

Don't Miss