Thursday, February 5, 2026

Latest Posts

Raipur bandh announced:  छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोडऩे के विरोध में जोछपा का रायपुर महाबंद का ऐलान

Raipur bandh announced:  रायपुर, तेलीबांधा वीआईपी चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश फैला दिया है। इस घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जोछपा) ने राजधानी रायपुर महाबंद का ऐलान किया है। पार्टी ने 31 अक्टूबर को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक बंद की घोषणा करते हुए इसे राज्य अस्मिता की रक्षा का आंदोलन बताया है।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी और स्वाभिमान की रक्षा के लिए है।

Raipur bandh announced:
Raipur bandh announced:

Raipur bandh announced:जोछपा ने घटना को बताया सुनियोजित साजिश

पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 23 अक्टूबर के आसपास हुई यह घटना किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि मामले को जानबूझकर दबाने की कोशिश की गई, जबकि घटना स्थल सीसीटीवी से घिरा हुआ इलाका है। जोछपा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ के पुरखों और माताओं की मूर्तियों को निशाना बनाया गया। पार्टी ने गुरु बाबा घासीदास जी, शहीद वीरनारायण सिंह, और डॉ. खूबचंद बघेल की मूर्तियों के साथ पूर्व में हुई छेड़छाड़ की घटनाओं के बारे में कहा। नेताओं ने कहा, राज्योत्सव से ठीक पहले महतारी की प्रतिमा तोडऩा छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर सीधा प्रहार है। पार्टी ने नागरिकों, व्यापारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और उद्योगपतियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है।

इन्हे पढ़िएः Raipur Crime: पुलिसकर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी, कैश और जेवर लेकर चोर फरार

Raipur bandh announced: अमित बघेल के विवादित बयान पर बवाल, अग्रवाल समाज ने की कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोडऩे के विवाद के बीच एक ओर जहां जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने एक दिन महाबंद का ऐलान किया है। वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बघेल ने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज की मूर्तियां क्यों नहीं टूटतीं, इन पर पेशाब क्यों नहीं करते? इतना ही नहीं, उन्होंने महाराजा अग्रसेन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद प्रदेशभर में अग्रवाल समाज भडक़ उठा है। इस बयान के बाद रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए बघेल की गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अग्रवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। समाज ने कहा है कि महाराजा अग्रसेन पर टिप्पणी असहनीय है, बघेल माफी मांगे या जेल जाए।

Latest Posts

Don't Miss