Raipur Crime News: रायपुर। पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिग सहित महावीर नगर गुरु नानक कालोनी गोल्डन टावर के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर निवासी जय नेताम पिता (20), श्याम नगर क्रिश्चन कालोनी थाना तेलीबांधा रायपुर निवासी वैभव यादव उर्फ वंशु (21), महावीर नगर गुरु नानक कालोनी गोल्डन टावर के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर निवासी ओमप्रकाश नेताम (20), क्रिश्चन कॉलोनी श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर निवासी राहुल यादव (20) को तेलीबांधा पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।





आरोपियों ने थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत श्याम नगर स्थित कपूर होटल पास घटना को अंजाम दिए थे। पकड़े गए दो आरोपी में दो सगे भाई भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 नग चाकू और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया है।
संयुक्त टीम से मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा निवासी गोपाल निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आज से तीन माह पहले मोहल्ले में किराये से रहने वाला जय नेताम नाम के लडक़े से मेरा झगड़ा विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर रक्षाबंधन के दूसरे दिन जय नेताम प्रार्थी मारने के लिए अपने साथियों के साथ मेरा घर आया हुआ था जो हम लोग दरवाजा नहीं खोलने से गाली गलौज कर दरवाजा को लात मारकर जान से मारने की धमकी देकर वापस चला गया था। 26 अक्टूबर शाम 5 बजे करीबन कपूर होटल के पास राहूल ध्रुव के घर के सामने टायर दुकान वाले की एक्सेस स्कूटी में प्रार्थी बैठा हुआ था उसी समय जय नेताम और उनके साथी कार से उतरे और जान से मारने की नियत से से अपने हाथ में रखे चाकू से मारकर चोट पहुंचाया।
कार्रवाई में ये थे शामिल
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी तेलीबांधा, एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज सिंह परिहार, विक्रम वर्मा, संतोष वर्मा, आर. दिलीप जांगड़े, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, विकास क्षत्री, बोधेन मिश्रा, मनोज सिंह, प्रवीण मौर्य, अभिषेक सिंह तथा थाना तेलीबांधा से सउनि केजूराम ध्रुव एवं आर. जानकीशरण चंद्रवंशी शामिल थे।



