Latest Posts

Raipur NDPS NEWS: एनडीपीएस के 11 आरोपियों को जेल भेजने के आदेश

Raipur NDPS NEWS:

 

Raipur NDPS NEWS:  रायपुर। विशेष न्यायालय ने 11 पिट एनडीपीएस प्रकरणों में आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। आईजी और एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई प्री-ट्रायल मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत की गई। रायपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज एनडीपीएस के कई मामलों में आरोपियों की सक्रियता को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
Raipur NDPS NEWS: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2025 से सितम्बर 2025 तक कुल 123 आरोपियों को विशेष न्यायालय ने एनडीपीएस प्रकरणों में सजा सुनाई है। इसमें कारावास, सश्रम कारावास और अर्थदण्ड शामिल है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगेगी और अपराधियों की संपत्ति भी जब्त की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान रासुका जितना कड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने के साथ-साथ आगामी मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाई है। पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और संभागीय कमिश्नर ने टीम के प्रयासों की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य के लिए ईनाम देने की घोषणा की।

Latest Posts

Don't Miss