रायपुर: Chhattisgarh IPS Transfer गृह विभाग ने 7 आईपीएस का स्थानांतरण किया है। इसमें अंकित शर्मा, प्रफुल्ल ठाकुर, मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी शामिल है। जारी आदेश में मोहित गर्ग राजनांदगांव एसपी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, चंद्रमोहन सिंह एमसीबी(मनेन्द्रगढ़ चिरीमिरी भरतपुर एसपी को नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर, अंकित शर्मा एसपी सक्ती को राजनांदगांव, यदुवली अक्षय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, रतना सिंह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर को एमसीबी(मनेन्द्रगढ़ चिरीमिरी भरतपुर, प्रफुल्ल ठाकुर सेनानी 4th बटालियन छसब माना को सक्ती और पंकज चंद्रा सेनानी 13th बटालियन छसब बांगो कोरबा को एसपी कोंडागांव की जिम्मेदारी दी गई है।




