Latest Posts

baster train operations halted: किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप

baster train operations halted:

रायपुर:baster train operations halted: छत्तीसगढ़ के बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोडऩे वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भूस्खलन हो गया है। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिर गए हैं, जिसके कारण रेल यातायात पूरी ठप हो गई है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।


baster train operations halted:  जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण सुबह करीब 4 बजे त्याडा और चिपुरूपल्ली स्टेशन के बीच भूस्खलन हुआ। एक मालगाड़ी भी बीच रास्ते रुक गई। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रास्ता साफ कराने का काम शुरू कर दिया। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
इधर, मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दीपावली के दिन भी बारिश होने की संभावना है, जिससे त्योहार की तैयारियों और बाजारों की रौनक पर असर पड़ सकता है।
छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छींटे
मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर को मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अगले 36 घंटे में तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रायपुर का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज दंतेवाड़ा बस्तर और सुकमा 3 जिलों में गरज चमक के अलावा आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

Latest Posts

Don't Miss