Latest Posts

Raipur crime news: हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ की गुंडागर्दी वायरल, पत्नी संग युवक को पीटा, हथियार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur crime news:

रायपुर Raipur crime news: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुलेआम एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। इस वारदात में एक युवती भी शामिल रही, जिसने खुद भी डंडे से युवक को मारा। इस घटने का वीडियो भी वायरल हुआ है।
Raipur crime news: यह वीडियो न्यू शांति नगर स्थित श्मशानघाट के पास का बताया जा रहा है। इसमें विक्की खोचड़ अपने साथियों के साथ युवक रानू सिन्हा को घेरकर डंडे से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक युवती पहले रानू से पैर छुआकर माफी मंगवाती है और फिर खुद भी उस पर हमला करती है। पूरा घटनाक्रम करीब आधे घंटे तक चला।

इन्हें भी पढि़ए… Bsnl News: बीएसएनएल के नए ग्राहकों के लिए 1 रुपए में सिम, डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग/https://samwadsadhana.com/bsnl-offers-sim-data-and-unlimited-calling-for-re-1-for-new-customers/

हाथ में पिस्टल, इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश
वीडियो में विक्की खोचड़ के हाथ में पिस्टल भी साफ नजर आ रही है। वह न केवल हथियार लहराता दिखा बल्कि खुद यह वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कराया, ताकि इलाके में अपना खौफ कायम रख सके। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पीडि़त ने अब तक नहीं की शिकायत
पिटाई का शिकार युवक रानू सिन्हा ने अब तक पुलिस थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वह डर के कारण आगे नहीं आ रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

वर्जन
अभी तक प्रार्थी की ओर से किसी भी प्रकार से थाने में शिकायत नहीं है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही विक्की खोचड़ और उसके साथियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– दीपक पासवान, थाना प्रभारी सिविल लाइन

Latest Posts

Don't Miss