Latest Posts

डीएसपी स्वाति मिश्रा ने नंदिता, श्वेता, चित्रलेखा, पलक, मनीषा, शारदा और दुलारी को किया सम्मानित

डायल 112 के उपयेाग व त्वरित सहायता की प्रक्रिया को छात्राओं जाना
– कन्या महाविद्यायल व कन्या स्कूल में टीम ने किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, (संवाद साधना)। नवीन कन्या महाविद्यालय व शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला गोबरा नयापारा में डायल 112 की टीम ने 14 अक्टूबर को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवाओं, महिला एवं बाल सुरक्षा, सडक़ दुर्घटना तथा त्वरित पुलिस सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान करना था। डायल 112 टीम के अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक स्वाति मिश्रा एवं उनकी टीम ने आडियो-विजुअल के माध्यम से छात्रों को डायल 112 के उपयोग, मोबाइल ऐप और त्वरित सहायता प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सी-डेक कंपनी के सीनियर इंजीनियर विनोद ने डायल 112 सेवा तकनीकी कार्य प्रणाली, उप निरीक्षक सिन्धु साहू द्वारा कमांड सेंटर एवं अब तक के डायल 112 द्वारा आम जनता को पहुंचाई गई सेवा के आकड़ों के बारे में वितृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच डायल 112 आपातकालीन सेवा से संबंधित जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों श्वेता मिश्रा, नंदिता वर्मा, चित्रलेखा पटेल, पलक देवांगन, मनीषा सेन, शारदा साहू एवं दुलारी देवांगन को उप पुलिस अधीक्षक (डायल 112) स्वाति मिश्रा द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के 150 और विद्यालय के 300 छात्राओं ने छत्तीसगढ़ डायल 112 सेवा की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन सेवाओं के प्रति विश्वास सुदृढ करने का संदेश दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss