Latest Posts

ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के कार स्वारयुवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी  टक्कर, पैर टूटा

रायपुर, (संवाद साधना)।राजधानी रायपुर में  VIP रोड में कर सवार युवकों ने ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के  ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इससे  पुलिसकर्मी घायल हो गया ।  का पैर टूट गया।मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। एक्सीडेंट के बाद लड़के मौके से फरार होने के लिए आगे बढ़े लेकिन तभी डिवाइडर से टकराकर उनकी कार पलट गई। जिसमें एक लड़का बुरी तरह घायल हो ड्रिंक वगया। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने 2 आरोपी लड़कों को हिरासत में लिया है।  दोनों युवक पब से पार्टी करके वापस लौट रहे थे। इसमें एक युवक के पिता मंत्रालय में अधिकारी के पोस्ट पर है। फिलहाल इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के राम मंदिर चौक के पास का है। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस बुधवार (15 अक्टूबर) को VIP रोड में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी।इस दौरान राम मंदिर के पास बैरिकेडिंग की गई थी। तभी एक कार VIP रोड की तरफ से तेज रफ्तार में शहर की ओर आ रही थी। रात करीब साढ़े 12 बजे ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के लिए जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाने की कोशिश की, तो कार में सवार सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे कार बैरिकेड से टकराते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया।

भागने की कोशिश में कार पलटी

इस एक्सीडेंट में ट्रैफिक पुलिसकर्मी हेम कुमार पटेल की टांग टूट गई है। वह घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। इस एक्सीडेंट के बाद लड़कों ने कार समेत भागने की कोशिश की।

लेकिन गाड़ी डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने ट्रैफिक पुलिस करने को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार के भीतर मौजूद लड़कों को भी बाहर निकाला गया।

एक युवक को भी आईं चोट

जानकारी के मुताबिक, युवक पार्टी करके पब से वापस लौट रहे थे। ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग से बचने के लिए वह भागते समय घायल हो गए। इसमें सिद्धांत दान नाम के युवक को चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

इस मामले में तेलीबांधा पुलिस का कहना है कि युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। इसमें आदित्य चौधरी के पिता मनोज चौधरी मंत्रालय में अधिकारी के पोस्ट पर है

Latest Posts

Don't Miss