Latest Posts

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर 3 घंटे से जाम, तरपोगी टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी, पुलिस-प्रशासन नदारद

रायपुर, (संवाद साधना)। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित तरपोगी टोल प्लाजा में सोमवार दोपहर भारी जाम लग गया। जानकारी के अनुसार दोनों ओर हजारों वाहन फंसे हुए हैं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। जाम को लगे करीब 3 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम का कारण भारतीय किसान संघ के झंडे लगी सैकड़ों गाड़ियों का जत्था है। बताया जा रहा है कि ये लोग टोल टैक्स देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे टोल पर लंबी कतारें लग गईं। धीरे-धीरे यह विवाद जाम में तब्दील हो गया और अब हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

वाहनों में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल कर्मी और पुलिसकर्मी मौके से नदारद हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।

Latest Posts

Don't Miss