Latest Posts

नर्स की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से लथपथ लाश और चाकू के वार

– आरोपी युवक ने कहा- विवाद के चलते हुई घटना

रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी के लालपुर पटेल चौक स्थित किराए के कमरे में नर्स प्रियंका दास की हत्या ने शहर में सनसनी मचा दी थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआती जांच में यह पता चला कि हत्या लव ट्रायंगल के चलते हुई थी।
जानकारी के अनुसार प्रियंका की दोस्ती दुर्गेश वर्मा से थी, जबकि उसका सात वर्ष पुराना संबंध चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था और इसी तनाव ने खौफनाक परिणति को जन्म दिया।

एडिशन एसपी पश्चिम दौलतराम पोर्ते ने बताया कि प्रियंका के सीने पर तीन गहरे चाकू के वार मिले और कमरे में संघर्ष के निशान दिखाई दिए। शव के पास भी चाकू बरामद हुआ। मृतका की रूममेट ने सुबह कमरे में प्रवेश किया और खून से लथपथ प्रियंका की लाश देखकर हडक़ंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने टिकरापारा थाना क्षेत्र में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी और फोरेंसिक जांच के बाद बड़ा अशोक नगर गुढिय़ारी निवासी दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मृतका प्रियंका दास मूलत: चिरमिरी जिले की रहने वाली थी और पचपेड़ी नाका में पिछले एक माह से किराए के कमरे में रह रही थी। वह निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थी।
 

Latest Posts

Don't Miss