Latest Posts

नौकरी का झांसा देकर युवती से 49,500 की ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार, दो महिला शामिल

रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में लालच देकर एक युवती से हजारों रुपए की ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो महिलाएं शामिल है।
राजेन्द्र नगर पुलिस थाना प्रभारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि
इस आरोप में ग्राम नवरंगपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली वर्तमान कमर्शियल भवन बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर निवासी गुरूचरण साहू (24), भरतपुर रूद्रावत राजस्थान वर्तमान कमर्शियल भवन बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर निवासी पुनीत कुमार प्रजापति (25), ग्राम डोरजा थाना चंपावत जिला उत्तराखंड वर्तमान कमर्शियल भवन बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर निवासी निर्मला ठाकुर उर्फ निर्मला सामंत (25) और ग्राम डोरजा थाना चंपावत जिला उत्तराखंड वर्तमान कमर्शियल भवन बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर निवासी शिवानी ठाकुर उर्फ शिवानी बोहरा को गिरफ्तार किया गया है।
ये है पूरा मामला
बोरियाकला निवासी कुमारी से 3 सितंबर से 7 अक्टूबर 2025 के बीच मध्य रिल इंडिया प्रा.लि. कंपनी में गुरुचरण साहू, पुनीता प्रजापति, निर्मला और शिवानी ने सदस्यता दिलाने के नाम पर उससे ठगी की है। आरोपियों ने युवती को भरोसा दिलाया कि कंपनी में मेंबरशिप लेने पर उसे प्रतिमाह 16,000 से 20,000 रुपए तक वेतन, रहने की सुविधा और भोजन की व्यवस्था मिलेगी। इन बातों पर विश्वास कर पीडि़ता एवं उसकी सहेली ने कुल 49,500 रुपए आरोपियों को दे दिए। बाद में जब कंपनी और नौकरी की सच्चाई सामने आई तो युवती को ठगी का एहसास हुआ। उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी थी।

Latest Posts

Don't Miss