Latest Posts

जनहित मुद्दों से वर्षों पहले कट चुकी है कांग्रेस:चंद्राकर

– विधायक ने भूपेश बघेल के पोस्ट पर किया पलटवार

रायपुर,(संवाद साधना)।भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों से वर्षों पहले ही कट चुकी है। भूपेश बघेल का किसी भी एजेंसी पर टिप्पणी करना पैशन हो गया है,कहने को वो राजनीतिक नेता है, मगर उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। जनहित के मुद्दों से कांग्रेस वर्षों से कट चुकी है। विधायक चंद्राकर व्यापारी हेमंत चंद्राकर को लेकर किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर बोल रहे थे।
मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल गांधी को पाक-साफ रखने, किसी न किसी को जिम्मेदार बताना पड़ेगा। इसलिए कांग्रेस एजेंसियों को जिम्मेदार बता रही है। गांधी परिवार के कारण हारे, ऐसा कहना कांग्रेसियों के लिए ब्रह्महत्या के बराबर का पाप है।
कांग्रेस में कार्यकर्ता नहीं बचे है
संगठन सृजन अभियान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आदमी और कार्यकर्ता बचे नहीं हैं। पार्टी में जितने लोग हैं, सभी दावेदार हैं। कांग्रेस की बदहाली के लिए सहानुभूति व्यक्त की जा सकती है। कांग्रेस की अंत्येष्टि करने छत्तीसगढ़ में उनकी पर्याप्त संख्या है। कांग्रेस में सभी चेहरों पर कालिख लगी हुई है। बिहार चुनाव के लिए भूपेश बघेल की भूमिका को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में सीनियर ऑब्जर्वर बना दें या कुछ भी बना दें। सवाल यह है कि कितनी सीटें लाएंगे। बड़े भाई की भूमिका निभाएंगे, या छोट भाई की।
विकास ने किया पलटवार
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और भाजपा में यही फर्क है। भाजपा में किन लोगों की चलती, किस तरह के पदाधिकारी बनते हैं, किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है।अजय चंद्राकर का दिमाग खराब हो चुका है। कैबिनेट मंत्री वापस नहीं बन पाए, तो वे पागल हो गए हैं।

Latest Posts

Don't Miss