Latest Posts

सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिकाओं व पुरानी कार्यकारिणी की बहाली के आदेश

– महिला उत्पीडऩ और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी शिकायतों पर डॉ किरणमयी नायक ने की सुनवाई

रायपुर,(संवाद साधना)। राज्य महिला आयोग में महिला उत्पीडऩ और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी शिकायतों पर अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सुनवाई की। आयोग ने सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीचर्स को तत्काल बहाल करने और स्कूल की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर पुरानी कार्यकारिणी को बहाल करने के आदेश दिए।
शिक्षिका ने बताया कि प्राचार्य और प्रबंध समिति ने उनका वेतन और भविष्य निधि जमा नहीं किया। सुनवाई के दौरान छह शिक्षिकाओं को जानबूझकर निलंबित कर दिया गया। आयोग ने रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी को पत्र भेजकर 1 सप्ताह में शिक्षिका की बहाली और पुरानी कार्यकारिणी को चार्ज देने के निर्देश दिए। जिम्मेदार अधिकारी को तुरंत स्कूल भेजकर औचक निरीक्षण करने का आदेश भी दिया गया, ताकि शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।
महिला उत्पीडऩ अन्य मामले
महिला ने बताया कि उसका पति पहले तीन बार विवाह कर चुका था और वह उनकी चौथी पत्नी है। आयोग की समझाईश पर पति ने महिला और उनके 14 वर्षीय पुत्र के लिए 5,000 रुपए मासिक भरण-पोषण देने का वचन दिया। महिला ने बताया कि उसकी ननंद और ननंद के पति ने उसके घर पर कब्जा कर लिया। आयोग ने काउंसलर से निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। एक और मामले में महिला ने बताया कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रहने लगा और बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर रहा। आयोग ने पुलिस जांच के आदेश दिए। महिला ने बताया कि उनकी डेढ़ साल की बच्ची को पिता घर पर नहीं दे रहे। आयोग की समझाईश पर पिता ने बच्ची महिला के पास भेजने पर सहमति दी।

Latest Posts

Don't Miss