Latest Posts

मालवीय रोड में अतिक्रमण से जाम, व्यापारी संघ का बैनर सत्याग्रह

नगर निगम, पुलिस, कलेक्टर और सांसद के नाम पर बैनर लगाकर लगाया अनोखी गुहार

रायपुर,(संवाद साधना)। मालवीय रोड पर अतिक्रमण से रोजाना लगने वाले भीषण जाम से परेशान गोल बाजार व्यापारी संघ ने अब बैनर-पोस्टर लगाकर विरोध शुरू कर दिया है। चिकनी मंदिर चौक से लेकर पूरे बाजार क्षेत्र में व्यापारी संघ ने नगर निगम, पुलिस, कलेक्टर और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नाम पर पोस्टर लगाकर अनोखे तरीके से गुहार लगाई है।


व्यापारियों का कहना है कि 12 फीट चौड़ी सडक़ पर अब दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। बार-बार शिकायत और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बावजूद अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हुई।

त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ती भीड़ से जाम की स्थिति और भयावह हो रही है। व्यापारियों का आरोप है कि सुशासन तिहार के नाम पर आवेदन लेकर उन्हें डस्टबिन में डाल दिया गया। गोलबाजार के 1,000 से ज्यादा व्यापारियों के व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। अब व्यापारी संघ ने सत्याग्रह का पहला चरण शुरू कर दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटा, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। व्यापारी पूछ रहे हैं क्या सुनवाई अब भी नहीं होगी?

Latest Posts

Don't Miss