Latest Posts

क्राइम की तीन खबरें एक साथ पढ़े

पेट्रोल डवालकर बिना पैसे दिए फरार हुआ कार चालक
रायपुर,(संवाद साधना)। भाठागांव स्थित एक पेट्रोल पंप में कार चालक पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए ही फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुरानी बस्ती थाना से मिली जानकारी के अनुसार जल विहार कालोनी श्याम नगर निवासी नारायण गिदवानी का केसरी बगीचा रोड भाठागांव पर पेट्रोल पंप है। 22 सितंबर सुबह करीबन 11 बजे पेट्रोल पंप में कार क्रमांक सीजी 04 एलएल 2121 का चालक पेट्रोल पंप में काम करने वाले हृदय नारायण मिश्रा को बोलकर 5,000 रुपए का पेट्रोल (50.28 लीटर) भरवाया और बोला स्कैनर दो बोलकर स्कैनर से रकम डाल रहा हूं बोलकर नेटवर्क नहीं आ रहा है। थोड़ा आगे जाकर कर रहा हूं बोलकर कार को चालू कर बिना रुपए डाले ही फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरा में फुटेज देखकर उक्त कार का नंबर प्राप्त हुआ। उक्त कार व चालक का आसपास पता तलाश किया नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराया।

https://samwadsadhana.com/ 
&&&&———-
ट्रक सीज करने की बात पर चालक की पिटाई, चार पर केस दर्ज
रायपुर। अपने आप को गाड़ी सीजर बताकर चार लडक़ों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। ट्रक चालक की रिपोर्ट पर धरसींवा पुलिस ने मामला दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार राजकुमार यादव 15 माह पूर्व फाइनेंस कराकर ट्रक खरीदा था। 24 सितंबर रात रायगढ़ से लोहा वायर बंडल लोड कर वासु इस्पात कंपनी फेस 1 सिलतरा के लिए निकला था। 25 सितंबर सुबह लगभग 10.30 बजे रिंग रोड नंबर 3 विधानसभा बिलासपुर रोड मोड धनेली नाला के पास पहुंचा था कि एक मोटर साइकिल में दो लडक़े, एक एक्टीवा में दो लडके ट्रक के सामने आकर खड़े हो गए। प्रार्थी को नीचे उतरने को कहा और चारों लडक़े बोले की हम लोग सीजर है, ट्रक को सीज करने आए हंै। प्रार्थी ने ट्रक को सीज करने से मना किया तो वें चारों लडक़े गाली गलौज कर करते हुए लोहे के हुक से वार कर दिया। इससे प्रार्थी के हथेली में चोट आई है। एक्टीवा सीजी 04 एलयू 0381, मोटर साइकिल का नंबर नोट नहीं कर पाया था। वे चारों जान से मारने की धमकी देकर फरार गए।
————–

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा: देवलाल ठाकुर

तीन लाख की चोरी, अज्ञात ले गए नकदी और जेवरात
रायपुर। खमतराई क्षेत्र के आडवानी कालोनी बिरगांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर डेढ़ लाख के जेवरात और डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना 28 सितंबर रात 12 से दोपहर 12 बजे के मध्य की बताई जा रही है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार राजीव चौबे ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात चोरों ने घर के पीछे दरवाजे का ताला तोडक़र प्रवेश किया और प्रार्थी की बहन के बैग में रखे सोने चांदी के गहने व नकदी रकम 1.50 लाख रुपए चोरी कर ले गए। 28 सितंबर को प्रार्थी की पत्नी ने दोपहर 12 बजे फोन से सूचना दी की पीछे वाले मकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही प्रार्थी ने अपनी बहन को बुलाया और जांच कराया तो देखा कि नकदी और जेवरात नहीं थे।

 

Latest Posts

Don't Miss