Latest Posts

स्वस्थ हृदय के लिए कदम बढ़ाएं, नारायणा एमएमआई 2025 का वॉकथॉन 27 को

रायपुर,(संवाद साधना)। नारायणा हेल्थ एमएमआई रायपुर में अपने 14 वर्र्षों की सेवाओं और देखभाल की यात्रा का जश्न वॉकथान 2025 के साथ मना रहा है। यह वॉकथॉन 27 सितंबर सुबह 6 बजे से शहीद भगत सिंह चौक, रायपुर से प्रारंभ होगा। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को पैदल चलने की आदत अपनाने और हृदय स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त दिनचर्या में बढ़ते हृदय रोग गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। पैदल चलना एक सरल, सुलभ और प्रभावी व्यायाम है, जो रक्तसंचार को बेहतर बनाता है, हृदय को मजबूत करता है और मानसिक तनाव को भी कम करता है। वॉकथॉन 2025 सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाने का सामूहिक संकल्प है। इस पहल में कई प्रतिष्ठित संस्थान सहयोगी बने हैं। जिनमें
नारायणा हेल्थ एमएमआई मानना है कि एक छोटा कदम, बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकता है। इस वॉकथॉन के माध्यम से अस्पताल समाज को यह संदेश देना चाहता है कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और दिनचर्या में नियमित पैदल चलना शामिल करना चाहिए।

Latest Posts

Don't Miss