रायपुर, (संवाद साधना)। टिकरापारा पुलिस ने देवपुरी स्थित कर्मा काम्पलेक्स के बाजू गली में हेरोइन के साथ श्रीनगर कॉलोनी रुद्री धमतरी वर्तमान निवासी कमल बिहार ईडब्ल्यूएस थाना टिकरापारा निवासी जागृत साहू (23) और वैशाली कॉलोनी सेंट जोसेफ स्कूल के पास न्यू राजेन्द्र नगर निवासी सत्यम सिंग (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 9.22 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), एक इलेक्ट्रानिक डिजीटल तराजू तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है। टिकरापारा थाना प्रभारी के अनुसार 25 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवपुरी स्थित कर्मा काम्पलेक्स के बाजू गली में 2 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हेरोइन बेचने की बात स्वीकार की।



