Latest Posts

खरोरा पुलिस ने धारदार चाकू के साथ सूरज को किया गया गिरफ्तार

रायपुर(संवाद साधना)।  रायपुर पुलिस ने ग्राम सारागांव के रहने वाले सुरज सेन पिता ललीत सेन (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे का धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

खरोरा थाना पर प्रभारी के अनुसार शनिवार  को मुखबिर से सूचना मिला कि सुरज सेन नाम का व्यक्ति ग्राम सारागांव के बस स्टैण्ड के पास आम रोड में अवैध रूप से अपने पास हाथ में धारदार चाकू रखकर लहरा रहा है और लोगों को डरा धमका रहा है जिस पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी  बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी सुरज सेन को अवैध रूप से धारदार चाकू रखकर लोगो को डराते धमकाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को चाकू रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss