Latest Posts

राजधानी से फिर गायब हुई तीन नाबालिग लड़कियां

रायपुर। राजधानी में तीन अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। सभी घटनाएं पिछले तीन दिनों में दर्ज की गई हैं, जिससे परिजनों में दहशत और पुलिस की सतर्कता दोनों बढ़ गई है। पहला मामला दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र का है। यहां 14 साल 10 माह की एक किशोरी को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीडि़ता के परिवार की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की और मामला अपहरण की धारा में अपराध पंजीबद्ध किया।
दूसरा मामला उरला थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां 16 साल 10 माह की एक लडक़ी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इस मामले में भी पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच के बाद अपहरण का केस दर्ज किया है।
तीसरा मामला भी उरला क्षेत्र के अछोली से जुड़ा है। यहां 17 वर्षीय किशोरी अचानक गायब हो गई। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज किया था, लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि लडक़ी को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में टीमें गठित कर दी गई हैं और लापता किशोरियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss