– आरोपियों द्वारा कबीर नगर क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रो के अलग-अलग स्थानों में दिए थे चोरी की घटना को अंजाम।
– आरोपियों से चोरी के 04 नग ट्रैक्टर 02 नग ट्रॉली एवं 07 नग मोटर साइकिल किया गया जब्त
रायपुर,(संवाद साधना)। कबीर नगर व अन्य क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के 4 टै्रैक्टर, 2 ट्रॉली और 7 मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। जब्त मोटरसाइकिल की कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है।
कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश साहू नामक व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर को वेदांत वाटिका तरफ लेकर जा रहा है। सूचना पर टीम मुकेश साहू को पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अलग-अलग स्थानों से 4 ट्रैक्टर व 7 मोटर साइकिल चोरी करना बताया, जिसमें से 3 ट्रैक्टर एवं 4 मोटरसाइकिल को कुम्हारी के हरजीत सिंह उर्फ रिंकू को विक्रय और एक नग ट्रैक्टर को वेदांत वाटिका तथा 3 नग मोटरसाइकिल अपने घर में छुपा कर रखना बताया। इसके बाद टीम ने ग्राम खपराडीह थाना भाटापारा वर्तमान हीरापुर कबीर नगर निवासी मुकेश साहू (19) और चोरी के वाहन खरीदने वाले खारून ग्रीन कॉलोनी मकान नंबर कुम्हारी निवासी हरजीत सिंह उर्फ रिंकू (42) को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में में प्र.आर. आलोप राठौर, आर. दीपक सिंह ठाकुर, मोसिन खान, गजेंद्र साहू, मनहरण योगी, खगेश्वर राठिया एवं राकेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
इन्होंने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
रामजानकारी मंदिर वीरसावरकर हीरापुर निवासी चंद्रकेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14 सितंबर शाम 6 बजे अपने ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 पीसी-5068 ट्रॉली सहित को ड्राइवर रमेश पटेल प्रतिदिन की तरह अजय सोनकर के घर तार फिनिशिंग के अंदर खड़ा किया था। दूसरे दिन अजय सोनकर फोन कर बताया कि ट्रैक्टर जो खड़ा था वहां नहीं है। गेट कार्ड ताला टूटा हुआ है। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।



