Latest Posts

रायपुर न्यूड पार्टी कांड: सीए छात्र समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

शराब परोसने वाले ढाबे और होटल का लाइसेंस रद्द करने कलेक्टर और निगम को भेजा रिपोर्ट

रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी में 21 सितंबर को आयोजित होने वाली कथित न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मुख्य आरोपी आदर्श अग्रवाल को मध्यप्रदेश के अनूपपुर से पकड़ा गया है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का छात्र है और सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रमोशन कर रहा था। उसने इंस्टाग्राम पर ञ्चह्यद्बठ्ठद्घह्वद्य_2ह्म्द्बह्लद्गह्म्1 नाम से पेज बनाकर युवक-युवतियों को पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। उसके साथ अवनीश गंगवानी, जेम्स बैक, दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार समेत सात अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी हाइपर क्लब और एसएस फार्म से जुड़े थे।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
आदर्श की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों, उसके भाई हर्ष अग्रवाल और पिता दिनेश अग्रवाल को भी आरोपी बनाया है। ये दोनों फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और वित्तीय लेन-देन की जांच के जरिए उनकी तलाश कर रही है.
इन संस्थानों पर गाज, लाइसेंस होंगे निरस्त!
एसपी रायपुर ने कलेक्टर और नगर निगम को प्रतिवेदन भेजते हुए 7 पब-बार और 7 होटल-रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है. इनमें पब- जो, मोको, होटल फ्रोरेंस, सिमर्स बार, आईपी क्लब, पियानो क्लब शामिल हैं। वहीं रेस्टोरेंट-ढाबों में एमपी किचन, सेफ किचन, स्नोबैरी, कैफवाइज रेस्टोरेंट, ढाबा साबा, प्रिंस ढाबा, राजू ढाबा पर गुमास्ता लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

Latest Posts

Don't Miss