Latest Posts

खरोरा में धारदार चाकू के साथ जयप्रकाश गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू किया गया जब्त

रायपुर, संवाद साधना। खरोरा भट्टी रोड के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे ग्राम बनारसी थाना आरंग निवासी जयप्रकाश पिता राधेलाल चेलक (23) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। खरोरा थाना प्रभारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भट्टी रोड खरोरा के पास अपने पास लोहे का धारदार चाकू रखा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर जयप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss