Latest Posts

लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 2 शातिर चोर  गिरफ्तार

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रार्थिया के सुने मकान को बनाये थे अपना निशाना।

मुख्य आरोपी भावेश जगत पूर्व में चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में रह चुका है जेल

आरोपियों के कब्जे से 10 तोला सोना तथा आधा किलो चांदी वजनी जेवरात  जब्त

रायपुर, संवाद साधना। डीडी नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2शातिर चोर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। अरोपियो कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात तथा नदी रकम कीमती 10,00,000 रुपए जब्त किए है।

टीम ने बताया कि प्रार्थिया तारिणी वर्मा ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिंदा सोनकर स्कूल अश्वनी नगर रायपुर में कार्य करती है। प्रार्थिया दिनांक 26.08.2025 को शाम करीबन 07.00 बजे अपने घर तथा घर के मेन गेट पर ताला लगाकर अपनी माता के पास ग्राम मोहदी, धरसींवा चले गई थी। प्रार्थिया  28.08.2025 को दोपहर करीबन 03.40 बजे अपने घर वापस आई तो देखी कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था, घर के अंदर जाकर देखी तो घर के कमरों के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा कमरे अंदर रखे दिवान तथा अलमारी खुली हुई थी जिसका सामान भी फैला हुआ था एवं उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम नही थे। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी तथा दिवान में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिसपर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 377/25 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। चोरी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र कर उनके संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखीं जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा पूर्व में चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके आरोपी भोवेश जगत को घटना स्थल के आस-पास संदिग्ध अवस्था में देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भावेश जगत की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर भावेश जगत से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अमन यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया ंगया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी अमन यादव की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स कार्रवाई में निरीक्षक एस.एन.सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, सुरेश देशमुख, म प्र आर बसंती मौर्या, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा, भूपेंद्र मिश्रा, हरजीत सिंह, लालेश नायक, म आर बबीता देवांगन तथा थाना डी.डी.नगर से सउनि मलुक सिंह महतों, आर दानेश वर्मा, हेमंत गिलहरे तथा नीलम कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

01 भावेश जगत पिता राजेन्द्र जगत उम्र 19 साल साकिन गौरी मंदिर के पास, कृष्णा ननगर डंगनिया, डीडी नगर रायपुर।

02. अमन यादव पिता गोपाल यादव उम्र 22 साल साकिन बम्लेश्वरी मंदिर के पास, कृष्णा नगर, डंगनिया, जिला रायपुर

Latest Posts

Don't Miss