Latest Posts

दो गुटों में गैंगवार, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 5 को किया गिरफ्तार

रायपुर, संवाद साधना। थाना डीडी नगर क्षेत्र के सुंदरनगर में पुराने विवाद को लेकर गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हॉकी और नुकीले हथियारों से जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने घटना में दोनों पक्षों के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे, आकाश ठाकुर और वैभव सिंह रंगी उर्फ हैप्पी रंगी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रथम पक्ष से शुभम मिश्रा और आयुष अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest Posts

Don't Miss